प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध-पटेल

  • नयापुरा में अटल प्रगति पथ का लोकार्पण
  • 2 करोड़ की लागत से बना अटल प्रगति पथ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध-पटेल। संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को ग्राम पंचायत चौखा में बजट घोषणा वर्ष 2025- 26 अटल प्रगति पथ चौपासनी वस्त्र मंत्रालय से दत्तोपंत ठेंगड़ी नगर होते हुए नयापुरा मैन रोड तक सीसी सड़क निर्माण कार्य (1.70 किमी) लागत राशि 2 करोड़ रुपये का विधिवत लोकार्पण किया।

2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरी देने एवं 10 लाख निजी रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा लगभग 92 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और 1.53 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।
उन्होंने कहा आरपीएससी द्वारा 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा युवा नीति भी जल्द लाई जाएगी।

वोकल फॉर लोकल’ से स्वदेशी उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा
पटेल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम विश्वकर्मा योजना,आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान ने कारीगरों,उद्यमियों और युवाओं को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा इन पहलों से रोजगार,कौशल विकास और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिला है।

जोधपुर बालक वर्ग की टीम फाइनल में

दो वर्षों में चौखा को मिली अनेक सौगातें
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा 2 वर्ष के कार्यकाल में ग्राम पंचायत चौखा को अनेक सौगातें मिली हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत कर नवीन भवन कार्य स्वीकृत किया गया। उन्होंने कहा नवीन सहायक अभियंता कार्यालय,अटल प्रगति पथ और नवीन पशु स्वास्थ्य केंद्र भवन स्वीकृत किया गया।

पेयजल समस्या का होगा समुचित समाधान
पटेल ने कहा 2.4 करोड़ की लागत से चौखा में क्षतिग्रस्त झरना बांध का पुनः निर्माण और सिरोला बेरा के पास एनिकट का निर्माण करवाया जा रहा है। क्षेत्र पेयजल समस्या के समुचित समाधान के लिए रिवाइज्ड पेयजल परियोजना को शीघ्र स्वीकृत करवाया जाएगा। बालाजी मंदिर की सड़क का निर्माण भी करवाया जाएगा।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में छोटू सिंह राठौड़,गोविंद टाक,श्रवण पटेल,महेंद्र सिंह बेरू, सुमेर सिंह राजपुरोहित,भगवती सांखला,जितेन्द्र सिंह भांडू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

रविवार को नांदड़ी में अटल प्रगति पथ का शिलान्यास
संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल रविवार, 28 दिसम्बर प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाउस जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बाबा रामदेव मंदिर श्रीयादे नगर रोड़ नांदड़ी में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत धापी मार्बल से श्रीयादे नगर तक सीसी सड़क (3 किमी) अटल प्रगति पथ निर्माण कार्य लागत राशि 450 लाख रुपए के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे पाबूजी धाम पीसावास में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026