Doordrishti News Logo

प्रदेश कांग्रेस ने उचियारड़ा को किया देवली उनियारा से चुनाव प्रभारी नियुक्त

जोधपुर,प्रदेश कांग्रेस ने उचियारड़ा को किया देवली उनियारा से चुनाव प्रभारी नियुक्त। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधान सभा उपचुनाव के लिए जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रदेश महासचिव करणसिंह उचियारड़ा को देवली उनियारा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें – बुढ़ापे के अकेलेपन और बेचारगी के साथ सामाजिक व्यवस्था का मर्म बयां कर गया नाटक

उचियारड़ा को चुनावी प्रभारी नियुक्त करने पर जोधपुर में कांग्रेस पार्टी व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस के नेताओं,कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उचियारड़ा को बधाई दी है।

करणसिंह उचियारङा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट,राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आभार जताया।

करणसिंह उचियारड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वाह करेंगे। करण सिंह उचियारड़ा लोकसभा चुनाव के पश्चात,उत्तर प्रदेश,दिल्ली पंजाब व हरियाणा सहित कई राज्यों में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में वहां के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभाएं करते रहे हैं।

Related posts:

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026

जैसलमेर से साथ लाए गए परिचित की कार को जोधपुर में लूटा

April 3, 2026

राज्यस्तरीय ए श्रेणी नाकाबंदी में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर

April 3, 2026

डमी अभ्यर्थी और नकल करवाने वाले की सूचना पर मिलेगा एक लाख का पुरस्कार

April 3, 2026

लीलण सुपरफास्ट शुक्रवार से जैसलमेर से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी

April 3, 2026

भगत की कोठी-दानापुर के बीच 15 ट्रिप करेगी समर स्पेशल ट्रेन

April 3, 2026