Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेल मंडल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय रेल समपार फाटक दिवस पर रेल फाटकों पर सुरक्षित संचालन की विशेष जांच की गई। अन्तर्राष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर 10 जून को जोधपुर रेल मंडल पर विशेष अभियान के तहत सभी रेल समपार फाटकों पर सुरक्षित रेल संचालन से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय रेलसमपार फाटक दिवस

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने शाम को अचानक बनाड़- जाजीवाल के मध्य स्थित रेल समपार फाटक संख्या सी 161 पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेल फाटक के संचालन से संबंधित सभी उपकरणों का उपयोग रेलवे गेटमैन से करवाया तथा उनके इस्तेमाल की क्षमता को देखा।

अन्तर्राष्ट्रीय रेलसमपार फाटक दिवस

पाण्डेय ने कार्यरत गेटमैन के आपात स्थिति में उठाए जाने वाले उपायों तथा समपार फाटक की कार्यप्रणाली से संबंधित नियमों के ज्ञान को परखा। रेलवे समपार फाटक सी 161 पर सभी उपकरणों को उचित रुप में रखने तथा नियमों की जानकारी अच्छी तरह रखने के लिये कार्यरत गेटमैन राम किशोर को पुरस्कार देने की घोषणा की। इससे पूर्व जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कलाकारों द्वारा रेलवे फाटक को पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़े – जेआईए व टैक्स बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

जोधपुर रेल मंडल अन्तर्राष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर विशेष अभियान चलाकर रेल समपार फाटकों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया गया। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में जोधपुर रेल मंडल के सभी शाखा अधिकारी तथा मंडल की फील्ड यूनिट में कार्यरत अधिकारी,वरिष्ठ सुपरवाइजर तथा संबंधित कर्मचारी रेल फाटकों पर संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की गई तथा सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को रेलवे फाटक पार करते समय सजग रहने तथा सावधानी अपनाने के लिये जागरुक किया गया। रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल फाटकों पर संरक्षा उपकरणों व व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई तथा कार्यरत कर्मचारियों को नवीनतम प्रावधानों से अवगत कराया।

इस अवसर पर जोधपुर मंडल में समस्त रेलवे फाटकों की जाँच के साथ-साथ आम नागरिकों को भी फाटक पार करने के संबंध में जागरूक किया गया। इस आयोजन के माध्यम से वाहन चालकों को रेल पथ संरक्षा, सावधानी व नियमों के अनुसार रेलवे क्रोसिंग का इस्तेमाल करने की जागरूकता दी गई। उल्लेखनीय है कि जोधपुर रेल मंडल पर वर्ष 2018-19 में कुल 276 मानव रहित समपार फाटक थे। इन पर दुर्घटना होने का सबसे अधिक खतरा रहता था। रेलवे द्वारा एक योजना के तहत इन फाटकों को अंडर पास (आरयूबी) बनाकर तथा चौकीदार की नियुक्ति से बंद किया जा चुका है। इसके पश्चात रेल समपार फाटकों पर दुर्घटना में अभूतपूर्व कमी आई है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026