Doordrishti News Logo

38 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया

जयपुर, महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हैल्थ प्रोटोकाल एवं राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गये जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान जारी गाइड लाइन की गंभीरता से पालना करने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालो पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।

अब तक साढे 15 लाख चालान

लाठर ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 15 लाख 57 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। सोमवार को कुल 24 हजार 805 चालान किये गये। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू हैल्थ प्रोटोकाॅल के अनुसार मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक है।

महानिदेशक ने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 15 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 18 हजार 276, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 11 लाख 1 हजार 940 व्यक्तियों के चालान किये गये हैं। सोमवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2531, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 194, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 20842 व्यक्तियों के चालान किये गए । सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने,शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 202 एफआईआर दर्ज कर 10 हजार 645 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को 15 एफआईआर दर्ज कर 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 19 लाख 68 हजार 192 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 13 हजार 81 वाहनों को जब्त किया गया एवं 38 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। सोमवार को 7211 मोटर वाहनों का चालान किया गया एवं 1502 वाहनों को सीज किया गया। 13 लाख 42 हजार 920 रूपये की राशि का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 234 मुकदमे दर्ज कर 309 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 273 को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026