दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार
जोधपुर,[दूरदृष्टीन्यज],दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार।फलोदी पुलिस ने एक फरार स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से 10.80 ग्राम स्मैक की सप्लाई के मामले में फरार चल रहा था।यह मामला 2 अप्रैल 2024 का है,जब फलोदी पुलिस ने मोखेरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए इलमदीन नाम के आरोपी को 10.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा
इलमदीन ने पूछताछ में बताया था कि उसे यह स्मैक रहमत अली ने सप्लाई की थी। इस संबंध में फलोदी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और खरीद-फरोख्त को लेकर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी पोलाणियों की ढाणी, मोरिया निवासी रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया।
