Doordrishti News Logo
  • दो बदमाश मिलकर कर रहे यौनाचार
  • फोटो वीडियो के बदले में मांग रहे दो लाख

जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में एक महिला ने अपनी ननद के चरित्र को बदनाम कर दिया। बदले की आग में ननद ने अपनी भाभी का एक बदमाश से यौन शोषण करवा डाला। एक अन्य बदमाश के साथ भी संबंध बनाने को मजबूर किया। फोटो वीडियो की धमकी देकर बदमाशों ने दो लाख की डिमांड रख दी। पीडि़ता रूपए नहीं दे सकीं तो बदमाश ने 19 सितंबर को वीडियो फोटो उसके पति को भेज दिए। रात को पीडि़त थाने पहुंची और दो नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। घटना में पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पश्चिम की पुलिस ने बताया कि 26 साल की महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी ननद का घर पड़ौस में ही है। ननद ने अपने चरित्र के विपरित जाकर किसी से गहने बनवा लिए। यह बात उसने कुछ लोगों को बताई थी। इस पर उसकी ननद ने अपने एक परिचित सूूंथला निवासी श्याम सिंह को उसके मोबाइल नंबर दे दिए। बाद में श्याम सिंह नाम का यह शख्स उसे कॉल करने लगा और उसकी फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। वह दोस्ती का दबाव बनाने लगा। काफी दिनो तक परेशान करता रहा।

करीबन दो साल पहले वह घर में अकेली थी तब श्याम सिंह आया और उससे फोटो मांगी गई। तब उसने फोटो के बदले में रूपयों की मांग करने के साथ उससे दुष्कर्म किया। फिर वह फोटो वायरल करने की धमकियां देता रहा और दुष्कर्म किया। बाद में एक दिन उसने फोटो अपने एक अन्य परिचित गजानंद कॉलोनी निवासी श्रवण प्रजापत को दे दी। श्यामसिंह ने अपने दोस्त श्रवण के साथ संबंध बनाने को कहा। मगर उसके मना करने पर श्रवण ने कॉल करना शुरू कर दिया। इन दोनों ने उसकी फोटो व वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकियां दी और दो लाख रूपयों की डिमांड रखी। वह रूपए नहीं दे पाई तब आरोपियों ने 19 सितंबर को उसकी फोटो वीडियो पति को भेज दिए। पीडि़ता रात को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026