Doordrishti News Logo

बहन का जेठ द्वारा दुष्कर्म और जहर देकर मारने का आरोप

जोधपुर, जिला पश्चिम में सूरसागर इलाके में एक विवाहिता के साथ उसके जेठ द्वारा दुष्कर्म करने और उसे जहर देकर मारे जाने का आरोप लगाते हुए भाई ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण में दुष्कर्म और हत्या में केस दर्ज किया है। मृतका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि पुरानी भाखरी में रहने वाली 33 साल की एक महिला द्वारा 1 मई को संदिग्ध अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आशंका है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी कल अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। अब महिला के भाई ने उसके जेठ द्वारा दुष्कर्म करने और ससुराल वालों द्वारा जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसमें महिला के पति, जेठ, सास ससुर एवं जेठ जेठानी को नामजद किया गया है। जांच की जा रही है। आशंका है कि महिला ने फिनाइल का सेवन किया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026