Doordrishti News Logo

नशा मुक्ति पर लघु नाटक का मंचन

जोधपुर, कॉलेज शिक्षा निदेशालय के आदेश अनुसार समस्त राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति हेतु विभिन्न आयोजन के तहत व्याख्यान जागरूकता की जानकारी व लघु नाटिकाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर में नुक्कड़ नाटक की तर्ज पर नशा मुक्ति पर एक लघु नाटिका छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई।

‘नशा नासूर है’ शीर्षक की इस लघु नाटिका का बालिकाओं ने भावपूर्ण मंचन कर सधे हुए अभिनय से बताया कि जब पिता नशा करता है तो बच्चों पर क्या असर होता है, नशा जब पति करता है तो पत्नी पर क्या असर होता है, नशा जब एक व्यक्ति करता है तो समाज पर क्या असर होता है, इसके दुष्परिणाम को साकार रूप देते हुए महाविद्यालय की छात्राओं ने उम्दा प्रस्तुति दी। लघुनाटिका में रक्षा प्रेरणा, दिव्या, उर्मिला, सुमन, लक्षिता व शुआ इत्यादि छात्राएं मुख्य पात्र थी।

नशा मुक्ति पर लघु नाटक का मंचन

इसका निर्देशन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अलका बोहरा ने किया। इस अवसर पर अपने अनुभव व्यक्त करते हुए छात्रा सुमन ने बताया कि वे छोटे-छोटे बालक जो नशा करना सीख चुके हैं उनसे नशा छुढ़वा कर और उन्हें अध्ययन की ओर प्रेरित करती रहती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ माला माथुर ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और नशे के दुष्परिणाम कितने भयावह होते हैं इस हेतु अपने अड़ोस पड़ोस में जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्राओं को संदेश दिया। इस अवसर पर डॉक्टर मौजम अली, डॉक्टर प्रवीण व रविंद्र उपस्थित थे। मंच का संचालन सतीश बोहरा ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026