नामी ब्रांड के नकली शू बेचते मिला दुकानदार
होलसेल दुकान में पुलिस की रेड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नामी ब्रांड के नकली शू बेचते मिला दुकानदार।शहर के पाल रोड स्थित एक होलसेल की दुकान में पुलिस ने गुरुवार को रेड दी। दुकान से नामी कंपनी के ब्रांडेड नकली शू को जब्त किया गया। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
युवक को परिचित बताकर 13.21 लाख की धोखाधड़ी,केस दर्ज
जानकारी के अनुसार शाम को शास्त्रीनगर पुलिस को सूचना मिली कि पाल रोड स्थित खेमे का कुआं नजदीक एक मिष्ठान भंडार की गली में नामी कंपनी के नाम से नकली शू बेचे जा रहे है। जिस पर पुलिस की टीम ने वहां रेड दी और बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नाम के नकली शू को जब्त किया। दुकान से हजारों का माल जब्त किया गया। दुकानदार रमेश के खिलाफ कॉपी राइट का केस बनाया गया है।
