Doordrishti News Logo

दुकान के नौकर व उसके भाई पर 1.50 लाख चुराने का आरोप

  • दुकान मालिक ने दी नामजद रिपोर्ट
  • मामला 23 अगस्त का

जोधपुर,दुकान के नौकर व उसके भाई पर 1.50 लाख चुराने का आरोप।महामंदिर थाना क्षेत्र के कृषि मंडी में एक दुकान में नौकर ने अपने भाई के साथ मिलकर डेढ़ लाख रुपए चुरा लिए। इस बारे में दुकानदार की तरफ से अब केस दर्ज करवाया गया है। मामला 23 अगस्त का है। मामले के बाद से ही दोनों भाई लापता हैं और घर भी नहीं लौटे हैं।महामंदिर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – जिला स्तरीय मुक्केबाजी में वैदिक सैन को स्वर्ण पदक

थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि मूलत: जालोर जिले के सायला हाल न्यू राजेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी के जितेंद्र कुमार पटेल पुत्र दरगाराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसकी दुकान में चार माह से प्रकाश पटेल कार्य कर रहा था। 23 अगस्त को उसने अपने भाई को बुलाकर दुकान के पीछे लगी जाली की चाबी चुराने के बाद रात को दुकान से 1.50 लाख रुपए चोरी कर लिए।

दुकान के पीछे लगे कैमरे की एमसीपी भी बंद कर दी। फिर वारदात को अंजाम दिया। 24 की सुबह वह दुकान पर आया तो प्रकाश का फोन बंद आया और घटना का पता लगा। इस पर उसके घरवालों से बात की तो बताया कि दोनों भाई नहीं आए है।वे टालमटोल जवाब देने लगे। बाद में घरवालों ने कहा कि हम उनकी गुमशुदगी दर्ज करा रहे हैं और आप पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दो।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026