Doordrishti News Logo

शिव के पूर्व विधायक रावलोत के बेटे की सड़क हादसे निधन

  • जोधपुर के पाल रोड में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची
  • रिश्तेदार घायल

जोधपुर(डीडीन्यूज),शिव के पूर्व विधायक रावलोत के बेटे की सड़क हादसे निधन। शहर के नहर चौराहा के समीप शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भीषण सड़क हादसे में शिव के पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के पुत्र की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। कार को उसका साथी चला रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया।
मामले में अग्रिम जांच जारी है।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि बाड़मेर शिव के पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के बेटे निपुणराज सिंह (26) और उसका साथी पार्थ राठौड़ जो दोनों वर्तमान में उम्मेद हेरिटेज में रहते हैं। शुक्रवार की देर रात यह लोग कार में सवार होकर डीपीएस से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। कार को पार्थ राठौड़ चला रहा था,पास में निपुणराज सिंह बैठा था।

इसे भी पढ़ें – आदर्श नगर में श्रद्धा से हुआ होलिका दहन

रात साढ़े 12 बजे यह लोग जब पाल रोड नहर चौराहा के पास में पहुंचे तब कार डिवाइडर पर चढ़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार की दिशा भी बदल गई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मगर अस्पताल में पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत के पुत्र निपुणराज सिंह को मृत बता दिया गया। पार्थ राठौड़ का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

देर रात हादसे के बाद काफी लोग वहां जमा हो गए। बाद में तत्काल उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। कार को पुलिस ने रास्ते से हटवाकर मार्ग दुरूस्त कराया। थानाधिकारी पारिक ने बताया कि आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026