सुबह सवा दस बजे जोधपुर एयरपोर्ट आकर सीधे फलोदी जाएंगे

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार 19 फरवरी को जोधपुर सांसदीय क्षेत्र के फलोदी विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे। जोधपुर संभाग भाजपा मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को सुबह हवाईमार्ग से जोधपुर पहुंचने के बाद एअरपोर्ट से सीधे फलोदी के लिए रवाना होंगे। शेखावत सुबह करीब सवा दस बजे जोधपुर पहुंचेंगे इसके बाद सड़क मार्ग से फलोदी के हिंडोल में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद फलोदी पहुंचकर डाक बंगले में दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक जनसुनवाई करेंगे। करीब एक घंटे तक आमजन से मुलाकात के बाद शेखावत सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंच कर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।