Doordrishti News Logo

घर से सिटी बस स्टेण्ड पहुंची,बाइक सवार दो बदमाश बैग झपट कर ले गए

  • छीनाझपट्टी में महिला नीचे गिरी
  • बदमाश भागने में सफल

जोधपुर,घर से सिटी बस स्टेण्ड पहुंची,बाइक सवार दो बदमाश बैग झपट कर ले गए।शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पास में सिटी बस स्टेण्ड पर पहुंची महिला के हाथ से बाइक सवार युवक बैग झपट कर ले गए। बैग में तीन सौ रुपए और उसका मोबाइल था। इस बारे में पीडि़त महिला ने प्रतापनगर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस अब फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें – 25 हजार का इनामी अपराधी कैलाश चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर 67 चामुण्डा कॉलोनी निवासी दर्शना भाटी पत्नी महेंद्र ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने घर से पैदल निकली थी। यहां शुभम अस्पताल के नजदीक सिटी बस स्टेण्ड पर पहुंची थी कि पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसके हाथ से बैग छीनकर ले गए। उसे बचाव का प्रयास किया मगर वह नीचे गिर गई। जिससे चोटिल भी हुई। बैग में तीन सौ रुपए और मोबाइल था। प्रतापनगर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश कर रही है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026