शक्तिभक्ति मंडल का फाग उत्सव आयोजित

जोधपुर(डीडीन्यूज),शक्ति भक्ति मंडल का फाग उत्सव आयोजित।होली के निकट आते ही सभी जगह फाग उत्सव की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में शहर के शक्ति भक्ति मंडल की ओर से हर साल की तरह इस बार भी फाग उत्सव का आयोजन शंकर नगर में ओझा परिवार एवं क्षेत्र वासियों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

इसे भी पढ़ें – पत्रकारों ने वृद्धाश्रम के वृद्धजन की सेवा कर मनाई होली

इस फाग उत्सव में क्षेत्र वासियों और होरी के रसियाओं ने पुष्प होली का जमकर लुफ्त उठाया। एक तरफ जहां महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया वहीं दूसरी तरफ पुरुषों एवं बच्चों ने भी होली के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।

प्रत्येक समाचार को जल्दी पढ़ने के लिए घंटी के निशान पर क्लिक कीजिए।