Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की अवहेलना करने वाले करने वालों के विरुद्ध जेट की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को जेट उत्तर की टीम ने 6 और दक्षिण टीम ने एक प्रतिष्ठान को सीज करने की कार्रवाई की।

डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि आमजन जन अनुशासन पखवाड़े का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलें। गाइड लाइन में दी गई छूट के अलावा कोई भी प्रतिष्ठा नहीं खुले, लेकिन कई जगहों पर दुकानदारों की ओर से कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना की जा रही है,  जिनके विरुद्ध जेट उत्तर की कार्रवाई का अभियान सोमवार को भी जारी रहा।

नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि जेट उत्तर की टीम ने एसीपी शिवनारायण चौधरी और रवि खन्ना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गोकुल जी प्याऊ दुर्गेश शॉपी, शिव शक्ति ज्वेलर्स, विपुल ज्वेलर्स,  घोड़ा चौक प्रकाश ज्वेलर्स, कृषि मंडी स्थित गणपति किराना एंड प्रोविजन स्टोर, कृषि मंडी स्थित बालाजी एंड कंपनी को सीज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक सत्य प्रकाश,  अतिक्रमण प्रभारी मोहन किशन व्यास, सुरेश हंस, सह प्रभारी आशीष चाँवरिया की टीम भी मौजूद थी।

नगर निगम आयुक्त डॉ.अमित यादव ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना एव सोशल डिस्टेन्स की अवहेलना करने पर जॉइंट एनफोर्समेंट टीम के उपायुक्त विवेक व्यास, सीआई सुमेरदान चारण, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कल्ला की टीम ने सरदारपुरा स्थित ब्लूबेरी इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट की दुकान में कपड़ों के गोदाम को  सीज किया और बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के चालान काटने की कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़े :- कान्स्टेबल सामान्य व चालक पद की चयन सूचि जारी

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026