सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न

सेवा भाव से जुड़ने का आह्वान

जोधपुर(डीडीन्यूज),सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा चौपासनी मंडल द्वारा राधा कृष्ण मंदिर,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा के घर के पास कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह सेवा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक समाज सेवा के संकल्प के साथ चल रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिपाल सिंह वालेचा (जिला संयोजक,सेवा कार्यक्रम) ने सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पालीवाल के निर्देशानुसार किया गया। ओमप्रकाश दैय्या ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा को उत्साह पूर्वक जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की आत्मा है और प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के हर वर्ग तक सहायता और सहयोग पहुँचाना चाहिए।

विधायक सूरसागर देवेंद्र जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सेवा भाव ही देश को प्रगति की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सेवा कार्यों को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएँ तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें।

भाजपा वरिष्ठ नेता किशन लड्डा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज की जरूरतों के अनुरूप कार्य करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों में पारदर्शिता,समर्पण और संगठन की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए।

मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी ने कहा कि चौपासनी मंडल के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और प्रत्येक क्षेत्र में सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

अधिवक्ताओं की समिति ने की मुख्य न्यायाधीश से भेंट

मंडल प्रवक्ता व कार्यक्रम सह संयोजक परसराम तिवाड़ी ने कहा कि सेवा कार्य केवल संगठन का कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज के प्रति दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर सेवा कार्यों को जनहित में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, पार्षद,मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सह संयोजकों भवानी प्रताप सिंह,राकेश बागरेचा,मनीष परिहार, अरविन्द सांखला सहित मंडल महामंत्री मंगलाराम मेघवाल, झूमर पालीवाल,कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र फितानी व जुगल सांखला, राजेन्द्र शर्मा ईडवा, नरपत सोनी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025