Doordrishti News Logo
  • वन्यजीव अपराध के एक आरोपी मौके से किया गिरफ्तार
  • मांस पकाते एक महिला को भी लिया हिरासत में
  • चिंकारा का सिर व टांगों सहित अन्य अवशेष बरामद

जोधपुर, जिले की शेरगढ़ रेंज के सोलंकिया तला गांव की सरहद में मंगलवार रात्रि को गोरा की ढाणी के पास तीन-चार नामजद लोगों ने पांच चिंकारा हिरणों का शिकार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शी तुलसी धर्म पत्नी स्व. भूराराम गोरा जाट ने बताया कि रात के समय मेरी ढाणी के दरवाजे पर चेतनराम व रामूराम जाति भील निवासी सोलंकिया तला ने पानी पिलाने की आवाज लगाई।

पांच चिंकारा हिरणों शिकार

इन लोगों की आवाज सुनकर जब बाहर आई तो देखा कि दो आरोपियों के पास बोरोनुमा कपड़े में चिंकारा हिरण लटक रहे थे। मैंने इन लोगों को पानी नहीं पिलाया तो वहां से चले गए। इस तरह वन्यजीव हिरणों के शिकार की सूचना आस-पास की ढाणियों में लगने के बाद क्षेत्र के अन्य वन्यजीव प्रेमियों ने मौके से पुलिस व वन विभाग को भी दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मदन सिंह बोड़ा व शेरगढ़ थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक पन्नाराम मौके पर मय जाब्ता पहुंचकर मौका पंचनामा तैयार किया।

>>> जोधपुर एलीवेटेड रोड परियोजना जल्द ले मूर्त रूप-मुख्यमंत्री

क्षेत्रीय वन अधिकारी मदन सिंह बोड़ा के अनुसार पांच चिंकारा हिरणों का शिकार हुआ है। शिकार आरोपियों के घर पर दबिश के दौरान बर्तन में मांस पकाकर खाने,कच्चा मांस व आरोपियों घरों में चिंकारा प्रजाति का सिर व मुंह तथा एक दर्जन से ज्यादा खुर व टांगों सहित अन्य अवशेष भी बरामद हुए हैं। इसी तरह एक घर में मांस पकाते एक महिला आरोपी को भी पूछताछ के बाद हिसारत में लिया है।

मौके से नामजद आरोपी हीराराम पुत्र मोहनराम जाति भील निवासी सोलंकिया तला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौका-ए-वारदात पर रोहिड़ा के पेड़ पर लटका कर चिंकारा की खाल निकालने से खून बिखरा पड़ा मिला। दो जगहों पर हिरण की अंतड़ियां बिखरी हुई पाई गई।

इधर एक साथ पांच चिंकारा हिरणों की हत्या की सूचना मिलने पर बिश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्थान, बिश्नोई टाईगर फोर्स प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद ने जिले के पुलिस व वन अधिकारियों से संपर्क कर नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने, सामूहिक चिंकारा शिकार प्रकरण को विशेष ऑफिसर केस डायरी के तहत निष्पक्ष व त्वरित अनुसंधान करने, शिकारी गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा करने तथा पुलिस व वन विभाग की संयुक्त रात्रि गश्त बढाने संबंधी मांग की है।

विश्नोई शिष्ट मंडली संस्थान के अध्यक्ष पवन कुमार बिश्नोई व वरिष्ठ ओम प्रकाश खिलेरी ने मुकदमे की प्रत्यक्षदर्शी गवाह महिला तुलसी जाट को राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने की मांग की है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026