उत्कृष्ट रेलसेवाओं के लिए वरिष्ठ तकनीशियन को ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्कृष्ट रेलसेवाओं के लिए वरिष्ठ तकनीशियन को ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ सम्मान। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में सजगता पूर्वक एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निर्वहन करने पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार को सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वरिष्ठ तकनीशियन किशना राम गुर्जर को एम्प्लॉय ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया।

वरिष्ठ तकनीशियन किशना राम गुर्जर ने अक्टूबर में मंडल के डेगाना-रतनगढ़ रेल खंड में उत्पन्न विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुकरणीय कार्य निष्पादन करते हुए अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विभिन्न समस्याओं के समाधान में भी तत्परता दिखाई।

आत्मनिर्भर भारत अभियान से व्यापार जगत को नई दिशा-सुनील सिंघी

उनके इस सराहनीय एवं जिम्मेदाराना कार्य निष्पादन के परिणामस्वरूप मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा उन्हें ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ-अक्टूबर’ पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) महेंद्र कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी भी उपस्थित थे।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026