वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास का निधन

उदयपुर/जोधपुर(डीडीन्यूज),वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास का निधन। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हो गया। व्यास ने अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से उदयपुर और कांग्रेस में शोक की लहर छा गई।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन के लिए शेखावत ने जताया रेलमंत्री का आभार

गौरतलब है कि एक माह पूर्व गणगौर पूजन करते समय गिरिजा व्यास की चुन्नी में आग लग गई थी,जिससे वे काफी झुलस गई थीं। 90 प्रतिशत झुलस जाने से उनकी हालत दिनों दिन बिगड़ गई। उन्हें अहमदाबाद के हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था।

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा के अनुसार पहले तो उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था,लेकिन दो दिन से उनकी तबीयत फिरसे बिगड़ गई।जहां गुरुवार सायं उनका निधन हो गया। डॉ.गिरिजा व्यास का पार्थिव देह देर रात तक उदयपुर लाया जाएगा। शुक्रवार प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा।