सतर्कता जागरूकता पर सेमीनार का आयोजन

जोधपुर,सतर्कता जागरूकता पर सेमीनार का आयोजन। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता व जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसी की तैयारी के क्रम में गुरुवार को मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में एक सेमीनार का आयोजन किया गया जिसका विषय”लोकहित प्रकटीकरण और मुखबिर संरक्षण संकल्प 2004″(पिडपी) था।

यह भी पढ़ें – वंदे भारत ट्रेन में टीटीई ने रुपयों भरा पर्स महिला यात्री को लौटाया

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस सेमीनार में वक्ताओं ने रेलवे के कार्य प्रणाली में भ्रष्टाचार को रोकने तथा भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले मुखबिरों के संरक्षण के लिए पारित संकल्प पर विस्तृत चर्चा की। सेमीनार में मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता थे। गुप्ता के साथ संगोष्ठी में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय से सतर्कता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी भी सम्मिलित हुए। जोधपुर मंडल से मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक/ओपी मनोज जैन,अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा मनोज गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनर समन्वय विनय टाक,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस वासुदेव,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा तथा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी संगोष्ठी में सम्मिलित हुए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews