सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी में संगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित

भारतीय भाषा उत्सव के तहत हुआ आयोजन

जोधपुर,सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी में संगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित। राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में शनिवार को भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के निर्देशानुसार भारतीय भाषा उत्सव के तहत कवि दिनेश सिंदल की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय भाषाओं की महत्ता पर चर्चा करते हुए पुस्तकालय के युवा पाठकों का मार्गदर्शन भी किया गया। दिनेश सिंदल ने सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति भाषा में सुरक्षित रहती है,संस्कृति सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है। एक पुस्तकालय लाखों लोगों को संस्कारित करता है।

यह भी पढ़ें – गरीब,मध्यम व किसान सहित सभी वगों का विकास करेंगे-राहटकर

इकबाल कैफ ने अपनी ईद तो मन जाती है,पूर्णिमा जायसवाल ने मंच संचालन करते हुए हवाओं ने पढ़कर है खुशबू लुटाई,नवीन पंछी ने छुरे से कहा पीठ ने,अशफाक अहमद ने दुनिया वालों राह ईश्क में,राजेन्द्र खींवसरा ने ख्वाहिशें,श्याम गुप्ता ने कोरोना व मोहनदास वैष्णव ने वृक्षारोपण के साईड इफेक्ट हास्य कविता सुनाई। हिन्दी अनुवादक अशोक चौधरी ने भाषाओं की भिन्नता में एकता के बारे में बताया। जगदंबा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों,छात्रों,साहित्यप्रेमियों की भागीदारी रही।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews