आत्मनिर्भर भारत आत्मविश्वास व स्वदेशी भावना का प्रतीक है-देवल

  • आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का आयोजन
  • संगठन ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है-पालीवाल
  • आत्मनिर्भर भारत आर्थिक ही नहीं, सामाजिक सशक्तिकरण का भी अभियान है-ओझा

जोधपुर,आत्मनिर्भर भारत आत्म विश्वास व स्वदेशी भावना का प्रतीक है-देवल। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत विषयक कार्यशालाओं का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम भाजपा जोधपुर शहर द्वारा दो विधानसभा क्षेत्रों सूरसागर और शहर विधानसभा में एक साथ आयोजित किया गया।

शहर विधानसभा की कार्यशाला मोटर मर्चेंट हॉल,सरदारपुरा में तथा सूरसागर विधानसभा की कार्यशाला कमला नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पीछे के हॉल में सम्पन्न हुई।कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने की।

सहसंयोजक सम्पत सिंह भाटी,माधो सिंह परिहार एवं भानु सत्यानी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नारायणसिंह देवल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्मविश्वास से भरे नए भारत के निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हमें अपने गांव,शहर,उद्योग और कृषि क्षेत्र में स्वदेशी भावना को अपनाकर आत्मनिर्भरता को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं,बल्कि सामाजिक, तकनीकी और नैतिक सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ता हुआ कदम है। उन्होंने युवाओं से नवाचार, स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा संगठन प्रधान मंत्री के विज़न को जन-जन तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी सशक्त बनाती हैं।

इस अवसर पर महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,ओमप्रकाश दहिया, गौरव जैन, मनीष पुरोहित,गिरीवर सिंह भाटी,वरुण धाणाडिया,पवन वैष्णव,पदम सिंह, घनश्याम वैष्णव,बरखा हंस,रातानाडा मंडल अध्यक्ष हरी सिंह पंवार,शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया,खाड़ा फलसा मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित, त्रिपोलिया मंडल अध्यक्ष पूजा सुराणा, सूरसागर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी,प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव, मसूरिया मंडल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल एवं चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी समेत अनेक जिला,मण्डल, मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों,प्रधानमंत्री की प्रेरणाओं और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन जिला संयोजक पवन असोपा ने किया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026