Doordrishti News Logo

दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल के आर्चर का राज्य स्तर पर चयन

जोधपुर,जिला तीरंदाजी एसोसिएशन जोधपुर द्वारा 4 सितंबर को जिला स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता शिकारगढ़ में आयोजित करवाई गई। जिसमे दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल आर्चरी अकादमी के आर्चर्स ने भी भाग लिया। बालक वर्ग में मोहित वैष्णव ने 40 मीटर में गोल्ड मेडल और 30 मीटर में गोल्ड मेडल तथा ऑल ओवर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तेजेन्द्र सिंह सांखला ने 30 मीटर में सिल्वर मेडल तथा ऑल ओवर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में समृद्धि परिहार ने 40 व 30 मीटर दोनो में गोल्ड मेडल जीतकर ऑल ओवर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारुल सोनी ने 40 मीटर में सिल्वर मेडल जीतकर ऑल ओवर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकता परिहार ने 40 व 30 मीटर दोनो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ऑल ओवर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतियोगी अब राज्य स्तर पर 23 व 24 को धौलपुर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर ज्योत्सना सिंह शेखावत ने गर्व महसूस करते हुए बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सराहना करते हुए राज्य स्तर पर जीत की कामना की। उन्होंने अकादमी के कोच धीरेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए और लगन से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी राठौर ने भी बच्चो को बधाई दी और इसी लगन से आगे खेलने के लिए प्रेरित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026