Doordrishti News Logo

पुलिस को देख प्लास्टिक कट्टा छोड़ भागा, देशी मदिरा बरामद

जोधपुर, शहर की नागौरी गेट पुलिस ने कागा रोड पर प्लास्टिक कट्टे से अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने इस कट्टे से 22 पव्वे देशी मदिरा के बरामद किए हैं। प्रतापनगर निजी बस स्टेण्ड के समीप एक व्यक्ति से भी देशी मदिरा जब्त की गई।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि कागा रोड स्थित एक टेंट हाऊस के सामने युवक अवैध शराब बेच रहा है। इस पर थाने के एएसआई मनोहर लाल मय जाब्ते के वहां पहुंचे। तब युवक पुलिस को आता देख भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली। इसमें 22 पव्वे देशी मदिरा के मिले। जो 180 एमएल के थे। भागे युवक की पहचान अर्जुन भील के रूप में की गई है। दूसरी तरफ प्रताप नगर थाने के एएसआई अनिल कुमार ने प्रताप नगर निजी बस स्टेण्ड के समीप विक्रम पुत्र अचलाराम भील को पकड़ा। उसके पास से 48 पव्वे देशी मदिरा के बरामद किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026