Doordrishti News Logo

पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर कार को छोड़ भागा

  • गाड़ी में मिला 18.2 किलो अवैध डोडा पोस्त
  • पाली शिवपुरा जाडन रोड से आ रही संदिग्ध कार की नाकाबंदी
  • तस्कर की तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर कार को छोड़ भागा। शहर की डांगियावास पुलिस ने पाली के शिवपुरा जाडन रोड से आ रही एक संदिग्ध कार के लिए नाकाबंदी की। कार जोधपुर सीमा में आने के बाद बिरामी के पास में अंधेरा होने पर कार का चालक मौके से भाग गया। पास पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तब उसमें 18 किलो 240 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। कार की नंबर प्लेट से उसके मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

एनसीबी के जोनल निदेशक घनश्याम सोनी को डीजी डिस्क सम्मान

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि पुलिस को मुखबिरी सूचना मिली कि पाली जिले के शिवपुरा जाडन रोड से एक आई-10 कार में अवैध रूप से डोडा पोस्त लाद कर लाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। उन्होंने बताया कि थाने के निकट नाकाबंदी की गई। मगर तस्कर ने रास्ता बदल कर गाड़ी को बिरामी गांव की तरफ भगा दिया। जिस पर पुलिस ने पीछा किया मगर अंधेरे मेें वह कार से उतर कर फरार हो गया। गाड़ी के पास पहुंची पुलिस को कार में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें 18.240 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा था। गाड़ी की नंबर प्लेट ऑरिजनल है। इसके मालिक व चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026