पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले

  • प्रोजेक्ट की और कमान दंड सौंपा
  • पहले चरण में 195 जवानों की तैनाती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले।बहुप्रतीक्षित जोधपुर संभाग के बालोतरा पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपी गई है। बुधवार को हुए कार्यक्रम में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,इसके बाद ‘प्रोजेक्ट की’ और कमान दंड को ट्रांसफर किया गया।

पहले चरण में 195 जवानों की तैनाती की गई है। सीआईएसएफ की तैनाती से कर्मियों की सुरक्षा, परिसंपत्तियों का संरक्षण और निर्बाध परिचालन सुनिश्चित होगा।
इस दौरान सीआईएसएफ और एचआरआरएल के अधिकारियों कर्मचारियों ने संवाद भी किया। सीआईएसएफ की तैनाती से पहले प्राइवेट कंपनियों के हाथ रिफाइनरी की सुरक्षा थी। इसी माह रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

लागत अब 80 हजार करोड़ 
रिफाइनरी की लागत अब 80 हजार करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2025 में हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में बढ़ी हुई लागत का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2013 में रिफाइनरी का निर्माण शुरू हुआ था,तब इसकी लागत 37 हजार करोड़ रुपए थी। रिफाइनरी मे कॉर्मिशियल प्रोडेक्शन जुलाई 2026 से शुरू होगा।

आयुक्तालय में ड्रोन उड़ाने पर रोक,निषेधाज्ञा लागू

समारोह में यह भी थे उपस्थित 
समारोह में एचआरआरएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलाकर आर.विखार,सीआईएसएफ उत्तर क्षेत्र के महानिरीक्षक नवज्योत गोगोई,एचआरआरएल के कार्यकारी निदेशक(परियोजना)जीयू नरसिंहुलु, मुख्य वित्त अधिकारी इंद्रजीत दास गुप्ता,कार्यकारी निदेशक (परिचालन एवं कमीशनिंग) उदित नंदी,श्रवण केसरकर,किशोर कुमार,एस. नारायण,प्रीतम सिंह मीणा, सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिन्हा,वरिष्ठ अधिकारी बीआर ढाका,वरिष्ठ कमांडेंट वेद प्रकाश मिश्रा मौजूद थे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026