Doordrishti News Logo

सिक्योरिटी गार्ड पर मोबाइल लेपटॉप चुराने का आरोप

  • फुटेज में दिखी करतूत
  • तलाश जारी

जोधपुर,सिक्योरिटी गार्ड पर मोबाइल लेपटॉप चुराने का आरोप। शहर के बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड ने मालिक की गैरमाजूदगी में लेपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए। घटनाक्रम फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। फैक्ट्री मालिक ने इस बारे में अब बोरानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – शिक्षिका ने शिक्षकों पर लगाया बदनीयत का आरोप,केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड पत्र कॉलोनी निवासी हिमांशु पुत्र मोहनलाल अग्रवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री आर्ट एण्ड एक्सपोर्ट नाम से धीनाणा की ढाणी पाल में है। जहां पर एक निजी कंपनी द्वारा दो सुरक्षा गार्ड को रखा हुआ है। दोनों अलग-अलग समय में ड्यूटी करते हैं। 13-14 सितंबर की रात में अजय सैनी की ड्यूटी थी। इस बीच रात्रि के समय में उसने कार्यालय से एक लेपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिया। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: