सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर में पकड़ा संदिग्ध जासूस

जोधपुर(डीडीन्यूज),सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर में पकड़ा संदिग्ध जासूस। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर में एक संदिग्ध जासूस को पकड़ा है। वह डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। अब उससे सुरक्षा एजेंंसियां गहनता से पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए संदिग्ध का नाम महेंद्र प्रसाद होना बताया गया है। वह जैसलमेर के चांदन गांव से पकड़ा गया है। फिलहाल उससे पूछताछ के बाद ही बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत महेंद्र प्रसाद पर जासूसी संबंधी गंभीर आरोप बताए जाते हैं। गेस्ट हाउस में सैन्य परीक्षण से जुड़े अफसर और वैज्ञानिक ठहरते हैं। आरोप है कि वह इन अधिकारियों की जानकारी सीमा पार भेजता था। पोकरण फायरिंग रेंज जैसी संवदेनशील स्थानों की जानकारी लीक होने की भी आशंका जताई जाती है। मोबाइल और चैट्स से जासूसी करने के अहम सबूत मिलना भी बताया जाता है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह भंडारी का निधन

सुरक्षा एजेंसियां उस पर लंबे समय से नजर जमाए अथवा निगरानी रखे हुए थी। सुरक्षा एजेंसी और मिलिट्री इंटेलिजेंस अब पड़ताल में जुटी हैं। कई सारे चौकानें वाले खुलासे भी हो सकते हैं।

Related posts: