Doordrishti News Logo

एसडीआरएफ टीम का आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव का जीवंत प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसडीआरएफ टीम का आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव का जीवंत प्रदर्शन। एसडीआरएफ टीम ने रविवार को करवड़ स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में आपात कालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों और स्वयं का बचाव कैसे करे इसके बारे में लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रशिक्षण किया। इसका नेतृत्व प्लाटून कमांडर अदिति बेनीवाल ने किया।

9.2 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का लेन-देन आया सामने

बेनीवाल ने बताया कि एसडीआर एफ एडीजीपी रूपेन्द्र सिंह एवं कमान्डेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में इसका संचालन किया जाता है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाओं में घायल व्यक्तियों की तुरंत सहायता के लिए जागरूकता बढ़ाना था।

डेमोंस्ट्रेशन में प्राथमिक उपचार,बाढ़, भूकंप,खुले बोरवेल,घरेलू गैस,बहुमंजिला इमारत में आग लगने आदि आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान टीम ने बहुमंजिला इमारत में आग लगने या लिफ्ट,सीढिय़ां अवरुद्ध होने पर अंदर फंसे विक्टिम को सुरक्षित कैसे बाहर निकाले इसका रोप की सहायता से लाइव डेमो दिखाया। आईआईटी जोधपुर के डायरेक्टर अविनाश अग्रवाल,प्रोफेसर संपत राज वढ़ेरा,प्रोफेसर राहुल छब्बर चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर वीरेंद्र,जूनियर सिक्योरिटी ऑफिसर भंवरसिंह भाटी, डिप्टी सिक्योरिटी ऑफिसर दिनेश आदि मौजूद थे।