जोधपुर, महानगर के दक्षिण नगर निगम के वार्ड नंबर 72 के पार्षद के साथ सुबह हाथापाई हुई। एक शख्स ने धक्का-मुक्कों से मारपीट करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। बाद में क्षेत्रीय पार्षद व लोग धरना देकर बैठ गए। पुलिस और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वे किसी अतिक्रमण को लेकर विरोध जता रहे थे। जिसमें प्रशासन की मिली भगत का आरोप भी लगाया है।

काफी समय से निगम के चक्कर काटने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। फिलहाल उनका धरना और प्रदर्शन जारी है। जानकारी के अनुसार दक्षिण नगर निगम में वार्ड नंबर 72 के पार्षद प्रभुसिंह राठौड़ के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। एक व्यक्ति उनसे उलझते दिखा है। जो मारपीट पर उतारू है। यह व्यक्ति सुबह अपने कुछ साथियों को लेकर आया था। तब प्रभूसिंह से उलझने के बाद हाथापाई करने लगा। मारपीट से प्रभूसिंह चोटिल हो गए।

उनके गाल से खून भी निकलने लगा। इस घटना से आहत होकर वे क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर बैठ गए। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर विरोध जताया और निगम के दक्षिण अफसरों एवं पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन करने लगे। क्षेत्र में बने एक हॉस्टल को लेकर भी नाराजगी जताई।

आरोप लगाया कि वे निगम में पिछले छह से माह से चक्कर काट रहे हैं। बावजूद मिली भगत के अतिक्रमण भी नहीं हटाया जा रहा है। अतिक्रमण एक नाले भी हो रखा है।

ये भी पढें – सैन्यकर्मी के क्वार्टर में चोरों ने सेंध लगाकर 4 लाख के जेवरात चुराए

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews