Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण के बचाव एवं उपचार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर प्रयास जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर सर्वे कर लोगों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य दलों द्वारा कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले लोगों के कोविड-19 जांच हेतु सैम्पल भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बुखार,सर्दी-जुखाम,खांसी एवं सांस लेने में तकलीफ होने आदि के लक्षण पाए जाने पर आप घबराएं नहीं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच कराएं, क्योंकि समय पर संक्रमण का पता चलने पर उपचार करने में सुविधा रहती है और कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम करने में सहायक रहता है।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सघन सर्वे व स्क्रीनिंग अभियान चलाकर मोहल्ले में डोर टू डोर पहुचं कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम युक्त पेम्पलेट्स का वितरण कर लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी। डॉ. सांखला ने बताया कि 19 अप्रैल 2021 से पुनः प्रारम्भ हुए सघन सर्वे, स्क्रीनिंग अभियान में अब तक शहर के नौ जोन के अधीन आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 2534 स्वास्थ्य दलों द्वारा 82,422 घरों का सर्वे कर 4,18,364 लोगो की स्क्रीनिंग में 347 सामान्य सर्दी-जुकाम (आईएलआई) के मरीज सामने आए जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर निरन्तर अवलोकन किया जाएगा। कोविड-19 के लक्षणों वाले 1941 लोगों के कोविड जांच हेतु सैम्पल लिए गए।

के भी पढ़े :- मुख्यमंत्री गहलोत भी हुए कोरोना पोजेटिव

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026