Doordrishti News Logo

स्कार्पियों ने राहगीर को कुचला

जोधपुर,जिले के बालेसर स्थित मनमोड़ा की ढाणी कोनरी से पैदल निकल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल इस व्यक्ति की उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से बालेसर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

ये भी पढ़ें- क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

बालेसर पुलिस ने बताया कि मनमोड़ा की ढाणी कोनरी निवासी नथाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता वालाराम जाट ने सुबह के समय पैदल गांव से निकल रहे थे। तब एक स्कार्पियो चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। पुलिस स्कार्पियो चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: