सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम शुरू
- समन्वय धाम में हुआ यज्ञ
- शिखर कलश स्थापित
जोधपुर(डीडीन्यूज),सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम शुरू। समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं प्रभु प्रेमी संघ के तत्वावधान में पद्म भूषण निवृत शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति अनावरण का तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को समन्वय धाम में यज्ञ एवं शिखर कलश की स्थापना के साथ शुरू हुआ।
इसे भी पढ़ें – भीलड़ी के रास्ते बांद्रा-बीकानेर फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन आज से
समन्वय सेवा ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईं.रघुनाथ सांखला ने बताया कि मंगलवार को सुरेश चंद्र व्यास मुख्य यजमान एवं पंडित राजेश दवे के आचार्यत्व में सूरज किशन व्यास,विनोद पुरोहित,पंकज सोनी एवं मनोज सोनी ने सपत्निक यज्ञ में गणेश,शिव एवं महालक्ष्मी का पूजन कर आहुतियां दी। यज्ञ के बाद मंदिर पर शिखर कलश की स्थापना की गई।
उन्होंने बताया कि गुरुवार 5 मार्च को राम जन्मभूमि तीर्थ के कोषाध्यक्ष वेदमूर्ति आचार्य गोविंद देव गिरी के आगमन पर समन्वय धाम में स्वागत किया जाएगा तथा 5:30 से 7:00 बजे तक आचार्य का प्रवचन होगा। गुरुवार 6 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होगा