Doordrishti News Logo

सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण

जोधपुर(डीडीन्यूज),वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ पद्मभूषण निवृत शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण गुरुवार को किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष वेदमूर्ति आचार्य गोविंद देव गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने गुरु के खड़ाऊ का पूजन कर मूर्ति का अनावरण किया।

इसे भी पढ़िए – होली एवं शीतला अष्टमी के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी

आचार्य गोविंद देव गिरी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की संस्कृति को नष्ट करने के प्रयास किये सनातन धर्म को जातियों में बांटने का खेल खेला। अब समय आ गया है। भारत को एवं भारतीय संस्कृति को बचाना है। समन्वय सेवा ट्रस्ट इसके लिए कार्य कर रही है।सभी हिन्दू सनातनियों को एक हो कर सनातन की गूंज पूरे विश्व में फैलानी है।

महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि, शिवात्मानंद गिरि,ऋषि ज्ञानआत्मानंद आचार्य रामानुज ने अपने संबोधन में सनातन धर्म की रक्षा के लिए समन्वय एवं सामाजिक समरसता की जरुरत पर बल दिया। स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि के सपने को साकार करने का आह्वान किया।

इस मौके पर समन्वय धाम को आकर्षक रोशनी एवं फूलों से सजाया गया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में संतवृंद,गुरु भक्त एवं शहर के प्रबुद्धजन भी शामिल हुए।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026