सतीश अणथ्वाल श्रीज्वालपा देवी सिद्धपीठ के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

पौड़ी(दूरदृष्टीन्यूज),सतीश अणथ्वाल श्रीज्वालपा देवी सिद्धपीठ के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित। श्रीज्वालपा देवी सिद्धपीठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठन के लिए त्रिवर्षीय चुनाव 15 फरवरी 2026 को आयोजित किए गए।पूर्व कार्यकारिणी कार्यावधि पूर्ण होने पर आम सभा में लिए गये निर्णयों के आधार पर निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल विस्तारित होता रहा।

15 फरवरी को तीनों गांवों (अणेथ, कोला और नौगांव) के सदस्य ज्वालपा धाम में निर्वाचन कार्य के लिए एकत्र हुए। श्रीज्वालपा देवी सिद्धपीठ पूजा समिति के पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 375 है। इनमें से 173 वैध मतदाताओं ने पूजा समिति की कार्यकारिणी के मतदान में अपने मताधिकार का उपयोग किया।

निर्वाचन अधिकारी के पैनल में मनोज अणथ्वाल,चन्द्र भूषण अणथ्वाल और विमल अणथ्वाल सर्वसम्मति से नामित किये गये थे।मतदान के बाद निर्वाचन अधिकारी मंडल ने मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए। इसमें सतीश अणथ्वाल-अध्यक्ष, अनिल किशोर अणथ्वाल-सचिव,रोहित अणथ्वाल- कोषाध्यक्ष और संजय अणथ्वाल-प्रबंधक घोषित किये गये।

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई…

चुनाव प्रक्रिया निर्बाध संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन से व्यापक पुलिस प्रबंध किया गया था। निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से निर्बाध संपन्न हुआ। कार्यकारिणी गठित होने के तुरंत बाद,समिति की आम सभा आयोजित की गई। इस सभा में नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश अणथ्वाल ने सभी उपस्थित सदस्यों को मतदान में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश अणथ्वाल ने जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल द्वारा कानून व्यवस्था के लिए किये गये सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।