Doordrishti News Logo

जिला कलेक्टर ने किया सरपंचों से संवाद

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोविड मैनेजमेंट के साथ ही कोविड वैक्सीनेशन में ग्राम पंचायतों ने अत्यधिक महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन के कार्य की प्रगति अच्छी रही है। यह सरपंचों की सकारात्मक कार्य क्षमता को प्रदर्शित करता है।

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकाधिक कोविड वैक्सीनेशन करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ संवाद व प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में बोल रहे थे।

sarpanchs of panchayats doing better work in covid vaccination honored

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण की संख्या केवल आंकड़े नहीं हैं। यह लोगो के जीवन की रक्षा के लिए संजीवनी बूटी के समान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी कोविड वैक्सीनेशन करवाने वाली वार्डो के पार्षदों को भी अधिकाधिक सम्मानित किया जाएगा।

sarpanchs of panchayats doing better work in covid vaccination honored.

उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन व मैनेजमेंट के साथ ही राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज विभागों से जुड़ी योजनाओं व कार्यक्रमों की सफलता के लिए सरपंच एक अहम कड़ी है। वे राज्य सरकार की योजनाओ से अपनी पंचायत वासियों को अधिकाधिक लाभांवित करने में सहयोग प्रदान करे। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाये गए सेवा अभियान के बारे में सरपंच अधिकाधिक लोगों को जागरूक भी करें।

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ इन्द्रजीत यादव ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति व एक्शन प्लान के संबंध में सरपंचगणों को जानकारी दी व टीकाकरण को अधिक से अधिक सफल बनाने के लिए सरपंचों से सुझाव मांगे। सरपंचों ने कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में सुझाव देने के साथ ही जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।

ये सरपंच हुए सम्मानित

अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए फलोदी पंचायती समिति के मोखेरी ग्राम पंचायत के सरपंच सिकन्दर खान, देचू के सेतरावा ग्राम पंचायत के गोपाल सिंह, सेखाला पंचायत के बारनाउ ग्राम पंचायत की गेरी देवी, तिंवरी के बालरवा ग्राम पंचायत की अंजू परिहार, लूणी के फिंच ग्राम पंचायत की ममता विश्नोई, मंण्डोर के दईकड़ा ग्राम पंचायत के हनुमानराम, ओसिंया के भाकरी की जादव देवी, बावड़ी के नांदिया जाजड़ा की ईमरती देवी, बापिणी के रायमलावास की बाबू देवी, भोपालगढ के नादसर रामभरोसी, बाप के रोहिणी की सुमन, बिलाड़ा के भावी के सूरा रामजी, शेरगढ के चुतरपुरा के किस्ताराम, बालेसर के उटाम्बर के दिपाराम, लोहावट के नौसर की खेतू देवी, पीपाड़ सिटी के रिया की सुशीला चौधरी सरपंचो को सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बलवंत मण्डा, आरसीएचओ डाॅ कौशल दवे सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026