सांखला को राष्ट्रीय कलाकार सम्मान

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।सांखला को राष्ट्रीय कलाकार सम्मान। ग्लोबल लिट्रेसी सर्कल पब्लिशर्स (आगरा)की ओर से कला,लेखन और सामाजिक कार्य क्षेत्र में दिए जाने वाले राष्ट्रीय कलाकार सम्मान के लिए जोधपुर के सुनिल कुमार सांखला को लेखन श्रेणी में विशेष योगदान के लिए इस वर्ष के राष्ट्रीय कलाकार सम्मान के लिए चुना गया।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए अंतिम मेला स्पेशल ट्रेन रवाना

सांखला निरंतर लेखन और सामाजिक क्षेत्र में कार्यशील हैं।
उन्हें नव काव्य रचना,उत्कृष्ट लेखन और सामाजिक कार्य के लिए चुना गया है। उनकी कई रचनाएं एवं साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। जिनमें नजरिया,कलम से कागज, तरकश प्रमुख हैं। उनकी भावना और संवेदनाओं से परिपूर्ण रचनाएं पाठकों को छू जाती हैं।

सामाजिक क्षेत्र में वे समाज में निःशुल्क प्रतियोगी शिक्षण संस्थान पिछले 10 वर्षों से टीम के साथ सह संचालन कर रहे हैं,जिसमें कई जरूरतमंद विद्यार्थीयों का विभिन्न सरकारी और उपक्रम में चयन हो चुके है। एक प्रयास जोधपुर रक्तदान जागृति समूह के भी वे सह संस्थापक हैं। इन्हीं मापदंड को देखते हुए उनका चयन सम्मान के लिए किया गया।

ग्लोबल लिट्रेसी सर्कल पब्लिशर्स द्वारा देश भर से नामांकन लिया गया। जिनमें उत्तम 50 का चयन कर सम्मान दिया गया। पुरस्कार स्वरूप एक प्रशंसा पत्र,प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से ग्लोबल लिट्रेसी सर्कल पब्लिशर्स के संस्थापक क्लॉक हार्ट और सह संस्थापक नेहा प्रसाद द्वारा दिया गया।