संकट कटे मिटे सब पीरा..जो सुमिरे हनुमंत बलवीरा..

  • शहर में हनुमान जयंती की धूम
  • मंदिरों में सुबह से चल रहे सुंदर काण्ड और हनुमान चालीसा पाठ

जोधपुर(डीडीन्यूज),संकट कटे मिटे सब पीरा..जो सुमिरे हनुमंत बलवीरा..। शहर में आज रामभक्त हनुमान जयंती धूमधाम और श्रद्धा व उल्लास से मनाई जा रही है। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में सुंदर काण्ड और हनुमान चालीस के पाठ चल रहे है। रात को भजन संध्याएं होंगी, महाप्रसादी के आयोजन भी मंदिरों में होंगे।

इसे भी पढ़िए – शनि मंदिर में चोरी का खुलासा एक नकबजन गिरफ्तार

इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। हनुमान और शनि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का रैला उमड़ रहा है। पाल बालाजी और घोड़ा घाटी बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव आने पर शास्त्री नगर स्थित शनि धाम में भी श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

सिवांची गेट मंछापूर्ण बालाजी,पंचेटिया हिल के पंचमुखा बालाजी,रोटरी चौराहा स्थित इच्छित बालाजी मंदिर सहित शनिधाम शास्त्रीनगर में हनुमानजी की आरती के साथ सुबह से सुंदर काण्ड और हनुमान चालीसा पाठ भक्तों द्वारा एकल और सामूहिक रूप से किए जा रहे है।

संत अजनेश्वर आश्रम में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। संत शांतेश्वर के सान्निध्य में चल रहे इस विशेष पाठ में भक्तों ने भक्ति भाव दिखाया। आश्रम की एक विशेषता यह रही कि यह देश का एकमात्र मातृ महिला आश्रम माना जाता है,जहाँ केवल मातृ शक्ति ही निवास करती है और धार्मिक आयोजनों का संचालन करती है।

हनुमान जन्मोत्सव के चलते जोधपुर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु पूजा- अर्चना करते हुए हनुमानजी को प्रसाद चढ़ा रहे हैं और संकटमोचन से अपने कष्टों के निवारण की प्रार्थना कर रहे हैं। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ मंदिरों में गूंज रहा है,जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा व्याप्त हो गई है।

बालाजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन हनुमानजी को तेल चढ़ा रहे हैं और आरती में भाग लेकर अपने जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति की कामना कर रहे हैं। गौशालाओं में गायों को हरा चारा और लापसी खिलाई गई। चूरमा लड्डू का भोग आज विशेष तौर पर बालाजी महाराज के लिए लगाया जा रहा है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026