Doordrishti News Logo

वीर दुर्गादास की अष्टधातु की प्रतिमा पहुंची सालवाकला

  • जयपुर से सड़क मार्ग से आई प्रतिमा
  • जोधपुर सीमा में पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत
  • बिलाड़ा से सालवा कला तक प्रत्येक गांव में हुआ स्वागत
  • 13 अगस्त को रक्षा मंत्री करेंगे अनावरण

जोधपुर, वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की अष्ट धातु से बनी मूर्ति जयपुर से 7 अगस्त की रात को रवाना होकर सड़क मार्ग से दुर्गादास जन्म स्थली सालवा पहुंच गई। सालवा कला में 13 अगस्त को अष्टधातु की इस मूर्ति का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में विधिवत अनावरण किया जाएगा।

salvakala-reached-the-statue-of-ashtadhatu-of-veer-durgadas

नवल सिंह जोधा छापला ने बताया कि मूर्ति का जोधपुर जिले में प्रवेश करते ही बिलाड़ा से लेकर सालवा कला तक के सभी ग्राम वासियों ने प्रत्येक गांव में जगह-जगह मूर्ति का फूल बरसा कर ढोल थाली बजाकर भव्य स्वागत किया। मूर्ति के बनाड़ पहुंचने पर बनाड़ व जोधपुर के गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खागटा,नवल सिंह जोधा छापला,महासचिव केवी सिंह चांदरख, भवानी सिंह राठौड़,रानी गांव,के गोपा राम,अर्जुन सिंह व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मूर्ति के साथ आए सभी व्यक्तियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने मूर्ति पर फूल बरसा कर ढोल थाली बजाकर जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद मूर्ति सालवाकला के लिए रवाना की गई। वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा उनकी जन्मस्थली सालवा कला पहुंची, जिसका 13 अगस्त को एक समारोह में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में अनावरण किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026