Doordrishti News Logo

तीन महिने से तनख्वाह नहीं दी, फैक्ट्री श्रमिक ने लगाया फंदा

फैक्ट्री मालिक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का केस दर्ज

जोधपुर,तीन महिने से तनख्वाह नहीं दी,फैक्ट्री श्रमिक ने लगाया फंदा। शहर के निकट तनावड़ा स्थित एक टिंबर फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई। बासनी पुलिस ने घटना मेें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जानेे का केस बनाते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाटम करवाया। जांच एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा की तरफ से की जा रही है।
मूलत: फलोदी जिले के चाखू थानान्तर्गत घंटियाली स्थित के लनसर निवासी स्वरूपा राम पुत्र चंपाराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई इमरत तीन महिने पहले तनावड़ा स्थित जैन मंदिर के पास की अनिल टिंबर फैक्ट्री में काम पर लगा था।

यह भी पढ़ें – टाउनहॉल के मंच पर साकार हुआ स्वतंत्रता संग्राम

फैक्ट्री का मालिक एवं व्यवस्थापक भोमाराम जाणी है। उसके भाई को पिछले तीन महिने से तनख्वाह नहीं मिल रही थी और जिससे वह परेशान हो गया। वह फैक्ट्री मालिक को फोन लगाता तो वह कॉल अटेंड नही करता था। 19 सितबर को इमरत ने फोन पर अपने मां पिता से बात की थी और समस्या से अवगत कराया था। तब उसे कहा गया कि सब ठीक हो जाएगा। जोधपुर आकर फैक्ट्री मालिक से बात करेंगे। इसके बाद इमरत ने अपनी समस्या फैक्ट्री श्रमिकों को भी बताई थी। 20 सितंबर को बासनी पुलिस से सूचना मिली कि इमरत ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस पर वह जोधपुर पहुंचा। उसने मौत पर संदेह जताया और उसे हत्या कर शव को लटकाने का संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कर लिया। मामले में अग्रिम जांच एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026