सक्षम ने आंगनवां अंध विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन

जोधपुर,सक्षम ने आंगनवां अंध विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन।दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित संगठन सक्षम की जोधपुर महानगर इकाई का समावेशी रक्षा बंधन कार्यक्रम रविवार को राजकीय अंध विद्यालय,आंगनवां में संपन्न हुआ। सक्षम संस्था समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल, नागपुर से संबद्ध है।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने किया दस लाख की लूट का खुलासा,तीन गिरफ्तार

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश खींची ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अज्ञानता ही अंधता है। आत्मीय बल और वर्तमान साधना से ही इस अंधता से पार पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लुइस ब्रेल ने बिंदुओं को मिलाकर एक नई लिपि की रचना की जिसे ब्रेल लिपि कहते हैं। यह लिपि प्रज्ञा चक्षुओं के लिए वरदान प्राप्त हुई। उन्होंने बताया उन्हें किस-किस प्रकार की समस्याएं मिली पर वह रुके नहीं और आगे निरंतर बढ़ते रहे। काम मिलेगा नहीं,काम लेना पड़ता है। यह उनका मूल मंत्र था। उन्होंने बताया की चुनौतियों ने उन्हें कमजोर नहीं किया बल्कि उन्हें और मजबूत किया और वह आगे बढ़ते गए।

उन्होंने बताया कि एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ा जा सकता है। समावेशी बंधन में सकलांग और दिव्यांग आपस में रक्षा सूत्र बांधते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम राजस्थान प्रदेश कार्य समिति के सदस्य किशोर सोलंकी उपस्थि थे। उन्होंने बताया कि सक्षम के अनिवार्य कार्यक्रम में से समावेशी रक्षाबंधन एक प्रमुख कार्यक्रम है इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन को समाज के सकलांग लोग जाकर रक्षा सूत्र बांधते हैं और उनकी रक्षा की शपथ लेते हैं तथा कदम से कदम मिलाकर सहयोग का वचन भी देते हैं।

उन्होंने विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंग के माध्यम से रक्षाबंधन का महत्व समझाया। कार्यक्रम में प्रांत अनुसंधान आयाम के प्रमुख रक्षा प्रयोगशाला के वैज्ञानिक डॉक्टर जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए वह अनुसंधान संबंधी कई विषयों पर शोध कर रहे हैं,ताकि दिव्यांगों को आधुनिक उपकरण की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें – तीन साल की मासूम से दरिदंगी,होंठ और पीठ छील गई खून देख पता लगा दरिदंगी का आरोपी गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में रक्षा प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक दिनेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार के कार्यक्रम में पहली बार सम्मिलित हुए हैं। समावेशी रक्षाबंधन पर वह शपथ लेते हैं कि दिव्यांग के सशक्तिकरण के लिए जो भी उन्हें बताया जाएगा वह सहयोग करेंगे। धन्यवाद सचिव हरविंदर ने दिया। दिव्यंग सेवा केंद्र के प्रभारी अभिषेक भंडारी के अतिरिक्त देवेंद्र श्रीमाली, कामाक्षी जैन,डॉ कर्मवीर सिंह,राजेंद्र यादव,सुरेश भट्ट,कविता खींची, जतिन खन्ना उपस्थित थे।