Doordrishti News Logo

पांच लाख की केसर और दो लाख का बर्क चोरी

  • बालकनी के रास्ते से घुसे नकाब पहने चोर
  • कैमरों का मुंह किया ऊपर

जोधपुर,शहर के अंदरूनी क्षेत्र कटला बाजार में एक दुकान में अज्ञात चोरोंं ने रात में सेंध लगाकर वहां से पांच लाख की केसर, दो लाख के बर्क बंडल और गल्ले से 70 हजार की नगदी चुरा ले गए। चोरों ने दुकान की बालकनी से प्रवेश किया और खिड़की खोलकर अंदर घुसे। दुकान में लगे कैमरों के लेंस ऊपर की तरफ घूमा दिया। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश नजर आए हैं। घटना रात दो से ढाई बजे के बीच होना सामने आया है।

सदर कोतवाली थाने के एएसआई पृथ्वीसिंह ने बताया कि उम्मेद क्लब रोड राइका बाग निवासी सौरभ भंसाली पुत्र शांतिचंद भंसाली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ड्राईफ्रूट की दुकान कटला बाजार में है। रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह आने पर दुकान में चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर दुकान से केसर की डिब्बियों का कार्टन,बर्क के बंडल एवं गल्ले से 60-70 हजार की नगदी ले गए।

एएसआई पृथ्वीसिंह ने बताया कि दुकान में कैमरे लगे हैं मगर नकाब पहने आए दो चोरों ने कैमरों का लेंस ऊपर की तरफ कर दिया। यह लोग बालकनी के रास्ते आए और प्रथम तल की सीढियों से अंदर घुसे। इसमें किसी जानकार का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। दुकान से पांच सात लाख का माल चोरी हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026