सुरक्षित रेल संचालन व बेहतर यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता-त्रिपाठी

  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉय यूनियन का कॉमर्शियल व ओपरेटिंग कोटि का सेमिनार आयोजित
  • पदभार ग्रहण करने पर डीआरएम का गर्मजोशी से किया स्वागत
  • कर्मचारियों की मांगों से कराया अवगत,निराकरण की मांग

जोधपुर(डीडीन्यूज),सुरक्षित रेल संचालन व बेहतर यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता-त्रिपाठी।डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन और मूलभूत यात्री सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है,जिसके साथ कोई समझौता नही किया जा सकता।उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी कटिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें – कीटनाशक सेवन से अधेड़ की मौत

त्रिपाठी नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉय यूनियन के जोधपुर मंडल की ओर से शनिवार को यहां हरीश जोशी मार्ग स्थित कार्यलय में आयोजित कॉमर्शियल व ऑपरेटिंग कोटि के सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। यूनियन के जोनल अध्यक्ष मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार व जोनल महामंत्री मुकेश माथुर ने डीआरएम का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार यूनियन कार्यालय में आने पर सैकड़ों कर्मचारियों की मौजूदगी में त्रिपाठी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि कर्मचारियों की उच्च कार्यकुशलता,ईमानदारी और समर्पण भावना से कार्य किए बिना सुरक्षित रेल संचालन की उम्मीद भी नही की जा सकती, इसके लिए रेलवे अपने कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयास करती है। उन्होंने जोधपुर मंडल के कर्मचारियों का बेहतर कार्यकुशलता से जोधपुर मंडल को स्वच्छ व आदर्श मंडल बनाने का आह्वान किया और कर्मचारी संगठनों की मांगों के हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया।

सेमिनार में यूनियन के जोनल महामंत्री मुकेश माथुर और जोनल अध्यक्ष मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार ने इस अवसर पर रेल कर्मचारियों की कॉमर्शियल और ऑपरेटिंग से जुड़ी विभिन्न मूलभूत और केडर से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाते हुए न केवल उनके समाधान की डीआरएम से मांग की बल्कि सभी मदों विशेषकर सेफ्टी के रिक्त पड़े पदों पर नई नियुक्तियों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भिजवाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन के मंडल सचिव केजे अय्यर,यूनियन के समदड़ी शाखा सचिव मनोज शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष जसवीर सिंह, सहायक मंडल मंत्री आशा खींची इत्यादि ने कॉमर्शियल व ऑपरेटिंग कोटि से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस दौरान यूनियन के केंद्रीय सहायक मंडल मंत्री संजय मीणा व सहायक मंडल महामंत्री मोइन खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।अंत में मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।