साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन आज पोकरण-जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द

  • राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक
  • जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट वापसी में भी पोकरण से चलेगी
  • लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस भी रहेगी आंशिक रद्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साबरमती सुपर फास्ट ट्रेन आज पोकरण-जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द।उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के राईका बाग- जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण बुधवार को इस मार्ग पर दो जोड़ी रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

रेलवे द्वारा जैसलमेर-थईयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 179 तथा जेठा चांधन-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है,जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट,जो 6 जनवरी को साबरमती से प्रस्थान कर चुकी है,बुधवार को पोकरण तक ही संचालित होगी। इसके चलते यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।इसी कारण से ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट 7 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी तथा जैसलमेर-पोकरण स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

19.88 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हो रहा बालोतरा स्टेशन

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस,जो 7 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी,श्रीभादरिया लाठी तक ही संचालित होगी,जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर- लालगढ़ एक्सप्रेस 7 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी। इस कारण उक्त दोनों रेलसेवाएं जैसलमेर-श्रीभादरिया लाठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026