Doordrishti News Logo

फिलिंग स्टेशन पर हंगामा,युवक से मारपीट का आरोप

पैसे लेकर भी बाइक में तेल नहीं भरा

जोधपुर,फिलिंग स्टेशन पर हंगामा, युवक से मारपीट का आरोप।शहर के पाली रोड पर एक पेट्रोल पंप पर आज सुबह हंगामा हुआ। पेट्रोल भरवाने आए युवक का कहना था कि उसकी गाड़ी में तेल भी नहीं भरा और पैसे ले लिए। तेल टंकी को खोलकर देखा गया तो वह सूखी थी। तब कर्मचारियों से इसकी शिकायत की तो वे मारपीट करने लग गए। पेट्रोल पंप पर हंगामा होने की जानकारी पर भगत की कोठी थाना पुलिस वहां पहुंची और समझाइश की। पीडि़त ने इस बारे में लिखित शिकायत दी है फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है। पेट्रोल किसी पूर्व मंत्री का होना बताया गया है।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट गाड़ी से सोने की चेन लूटने वाले पांच डकैत पकड़े

झालामंड हनुमानगर का रहने वाला दिलीप प्रजापत आज सुबह पाली रोड पर एक फिलिंग स्टेशन पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने आया था। यहां पर 110 रुपए का तेल भरवया। उससे रुपए ले लिए गए। जब उसने गाड़ी टंकी चेक की तो पता लगा कि उसमें पेट्रोल भरा ही नहीं गया है। तब उसने कर्मचारी से शिकायत की। तब कर्मचारी झगड़े पर उतारू होने लगा। इस पर दिलीप ने अपने परिचितों को फोन कर वहां पर बुला लिया।

पेट्रोल पंप पर आधे घंटे से ज्यादा हंगामा होता रहा। इस बीच भगत की कोठी पुलिस भी हंगामे सूचना पर वहां पहुंची। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने भी गलत व्यवहार किया। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस भी फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों से मिली हुई है। दिलीप कुमार प्रजापत ने कर्मचारी पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। इस बारे में एक शिकायत भगत की कोठी थाने में दी गई है। जिसमें पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है। पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जाता है कि पाली रोड पर आया यह पेट्रोलपंप किसी पूर्व मंत्री का है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026