Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती बिलाड़ा में रहने वाले एक आरपीएस ने भी अब युवती के खिलाफ डराने, धमकाने और रूपयों की मांग को लेकर केस दर्ज करवाया है। पूर्व में युवती ने आरपीएस पर देहशोषण का आरोप लगाते हुए बिलाड़ा थाने में प्राथमिकी दी थी। पुलिस ने अब दोनों प्रकरण में तफ्तीश आरंभ की है। चूंकि युवती की अब शादी हो चुकी है और उसका पति भी आरपीएस को धमका रहा है। रिपोर्ट में उस पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि बिलाड़ा की एक युवती ने आरपीएस स्तर के अधिकारी पर देहशोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए गत दिनों रिपोर्ट दी थी। इसमें युवती ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी तब आरपीएस ने मदद के नाम पर उसका देहशोषण किया। वह उसे डराता धमकाता था। पीडि़ता का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ है जिसमें उसने आरपीएस पर गंभीर आरोप लगाए है।

इधर आरपीएस ने क्रॉस केस दर्ज करवाते हुए युवती व उसके पति के खिलाफ डराने धमकाने एवं रूपयों की मांग किए जाने आरोप लगाया है। आरपीएस का आरोप है युवती के  परिवार के लोगों से बचपन से पहचान रही है। उसकी पढ़ाई के समय भी दो लाख से ज्यादा की मदद की गई थी। जिसे वह अभी तक नहीं लौटा पाई है।

आरपीएस का आरोप है कि वे पहले आरएएस बने थे। बाद में आरपीएस बन गए। ट्रेनिग पीरियड में भी युवती उन्हें तंग व परेशान करती रही। बाद में उनकी सगाई हो गई तो युवती ने उनकी मंगेतर को भी बरगलाने का प्रयास किया ताकि सगाई टूट जाए। आरपीएस की तरफ से क्रॉस केस बिलाड़ा थाने में दिया गया है। इसकी पुलिस अब जांच में जुटी है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026