अवैध वेंडिंग पर आरपीएफ का शिकंजा,एक वर्ष में 2108 मामले पकड़े

साढ़े पाँच लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध वेंडिंग पर आरपीएफ का शिकंजा,एक वर्ष में 2108 मामले पकड़े। ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में अवैध वेंडिंग करने वालों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले एक वर्ष में दो हजार से अधिक मामले पकड़े हैं। इस दौरान दोषियों से साढ़े पांच लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने की गतिविधि कानूनन अपराध की श्रेणी में आती है। इसकी रोकथाम के लिए आरपीएफ द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है ताकि यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार जोधपुर मंडल पर 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक चलाए गए सघन अभियान के तहत अवैध वेंडिंग के कुल 2108 मामले पकड़े गए। इन मामलों में न्यायिक प्रक्रिया के तहत 5 लाख 64 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध वेंडिंग के विरुद्ध यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

मारवाड़ मुंडवा स्टेशन पर बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज

सर्वाधिक मामले मेड़ता रोड पोस्ट द्वारा पकड़े
आरपीएफ के अनुसार जोधपुर मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों में मेड़ता रोड पोस्ट द्वारा सर्वाधिक नौ सौ अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान वेंडरों को स्पष्ट रूप से पाबंद किया जा रहा है कि वे ट्रेनों अथवा स्टेशनों पर बिना अनुमति खाद्य सामग्री की बिक्री न करें।

इस धारा के तहत है अपराध
ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अवैध वेंडिंग (बिना अनुमति सामान बेचना) भारतीय रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 144 के तहत एक दंडनीय अपराध है,जिसमें जुर्माना या कैद (1 साल तक) या दोनों हो सकते हैं, क्योंकि इससे यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को खतरा होता है और आरपीएफ और वाणिज्यिक विभाग द्वारा इसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जाते हैं,जिसमें नकली आईडी वाले वेंडरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाती है।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026