Doordrishti News Logo

रॉयल्टी नाका स्टाफ पर राशि गबन का आरोप

जोधपुर, शहर के बाल समंद रॉयल्टी नाका पर तैनात स्टाफ के खिलाफ राशि गबन करने का एक मामला प्रभारी की तरफ से दर्ज करवाया गया है। मंडोर पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। मंडोर पुलिस ने बताया कि घटना में उम्मेद नगर मथानिया निवासी राजूसिंह पुत्र ओमसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रॉयल्टी नाकों पर प्रभार का कार्य करता है।

बाल समंद रॉयल्टी नाका पर स्टाफ कार्यरत है। जिसमें राहुल कुमार सिंह, पुखराज, दिनेश, रूपसिंह एवं जसवंत सिंह आदि ने मिलकर रॉयल्टी के रूप में आने वाली राशि का गबन किया है। ऑडिट जांच में घपला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हजारों रूपयों की राशि गबन होना बताया गया है। फिलहाल घटना के संबंध में धोखाधड़ी में केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026