रोटरी क्लब की शतरंज प्रतियोगिता 13 से 14 अप्रैल को

जोधपुर(डीडीन्यूज),रोटरी क्लब की शतरंज प्रतियोगिता 13 से 14 अप्रैल को। रोटरी क्लब की आमंत्रण शतरंज प्रतियोगिता 13 से 14 अप्रेल तक के एन वाचू हाल, रोटरी क्लब में खेली जायेगी।
आयोजन सचिव मो आरिफ ने बताया कि रोटरी क्लब व अलेखाईन शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में खेली जाने वाली यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में 7 चक्रों में फिड़े स्वीस लीग पद्धति से खेली जायेगी।

इसे भी पढ़ें – दुर्घटना में एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल

आयोजन समिति के अध्यक्ष रोटेरियन विजय चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से अन्तर्राष्ट्रीय रेटेड व राज्य स्तरीय खिलाडियो सहित 150 से अधिक शातिरों के खेलने की सम्भावना है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए सहित कुल 65000 रुपए की इनामी राशि वितरित की जाएगी।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अन्तर्राष्ट्रिय निर्णायक राजेन्द्र तेली (उदयपुर) होगे। तदर्थ समिति जिला शतरंज संघ के संयोजक संजय पारख इस प्रतियोगिता के संयोजक होगे। डॉ जयमल सिंह राठौड़,पुनीत अग्रवाल,रफत खानम,डॉ बीएम सोनी,गौरव राजपुरोहित,विरेन्द्र हरखाणी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए निर्णायकों की भूमिका में होंगे।

इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियाँ सचिव मो आरिफ के पास 10 अप्रेल तक जमा करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में पांच से 80 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले अन्डर 7, 9 तथा पहले 5 स्थान प्राप्त करने वाले अन्डर 12 व 15 और प्रथम तीन महिला व बुजुर्ग खिलाडियों को अलग से नगद पुरस्कार व ट्राफिया दी जायेगी।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

खबर को शेयर कीजिए

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026