Doordrishti News Logo

मंडोर मंडी व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े 45 हजार की लूट

बाइक सवार दो युवकों ने मुनीम को लात मारकर गाड़ी से गिराया और बैग ले भागे

जोधपुर, शहर के मंडोर मंडी व्यापारी के एक मुनीम से सोमवार की दोपहर में बालसमंद के पीछे रोड पर लूट हो गई। अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने मुनीम की गाड़ी को लात मारकर उसे गिराया और रूपयों से भरा बैग छीन कर भाग निकले। बैग में 45 हजार रूपए थे। घटना के एक घंटे बाद पुलिस तक सूचना पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फिलहाल लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंडोर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि काली बेरी सूरसागर का रहने वाला धीरज राठी मंडोर मंडी के व्यापारी अपने चाचा के पास मेें मुनीम गिरी करता है। वह पिछले तीन चार साल से मुनीमगिरी कर रहा है। हमेशा की तरह वह रूपयों का कलेक्शन करता है। रविवार को भी उसने सूरसागर के कुछ इलाकों  से कलेक्शन किया था। सोमवार को वह कलेक्शन के 45 हजार रूपए लेकर घर से बाइक पर निकला था। वह बालसमंद के पीछे वाली रोड से निकल रहा था तब एक बाइक पर दो युवक पीछे से आए और उसकी गाड़ी को लात मार कर उसे गिरा दिया। बाद में रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।  वह चिल्लाया और पीछा भी किया। मगर लुटेरों को पकडऩे में सफल नहीं हो सका।

थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। युवकों ने हेलमेट पहन रखा था। घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। बैग में रूपयों के अलावा दस्तावेज रशीद बुकें आदि सामाग्री थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026